बक्सर लॉकअप में बंद युवक के गाने पर फिदा हुए, विधायक, पत्रकार औऱ गायक, यूपी में मिलेगा रिकॉर्डिंग का तोहफा
MLA, Journalist and singer moved by the song of the youth locked in Buxar lockup, will get the gift of recording in UP

न्यूज़ डेस्क: सोशल मीडिया के जमाने में कौन, कब, कहाँ से वायरल हो जाये अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। ऐसा ही एक वाकया हुआ है बक्सर के लॉकअप में।
बक्सर के लॉकअप में एक युवक को शराब पीने की वजह से बंद कर दिया गया। जैसा कि आप सभी जानते हैं बिहार में शराब पीना जुर्म है।
यह भी पढ़ें: लेखपाल ने सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा कर रहे वकील पर दर्ज कराया एफआईआर
हुआ यूं कि बिहार के रहने वाले कैमूर जिले के एक युवक को शराब पीने के जुर्म में बक्सर लॉकअप में बंद कर दिया गया। युवक का नाम कन्हैया बताया जा रहा है।
बक्सर लॉकअप में बंद होने के बाद कन्हैया ने भोजपुरी गाना जिसके बोल हैं “चार दिन से पियवा बा नपाता” को अपने आवाज़ में गाना शुरू कर दिया। फिर पुलिस वालों ने वीडियो बना लिया।
यह वीडियो किसी ने ट्विटर पर शेयर कर दिया। फिर क्या था? फिर तो इस वीडियो पर अच्छे अच्छे लोगों की नजर पड़ गई। जिसमें पत्रकार, से लेकर विधायक और गायक तक कन्हैया के गाने पर मंत्रमुग्ध नजर आए।
यह भी पढें: कुक्कुट उत्पादन से कमा सकते हैं करोड़ों, जानिए डिटेल
मशहूर टीवी एंकर चित्र त्रिपाठी ने ट्विटर पर लिखा है ” बहुत अच्छा गाया है, एकदम दिल से। ये खुद को सुधारें और सजा पूरी करने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री को इन्हें मौका जरूर देना चाहिए।”
बक्सर में थाना के लॉकअप में बंद शख्स एकाएक गाने लगा गाना। पुलिस वाले भी चौंक गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।#viralvideo pic.twitter.com/Wa2omnsGRg
— Rohtas District (@RohtasDistrict) January 7, 2023
वहीं भोजपुरी में मशहूर गायक मालिनि अवस्थी भी इस वरल युवक के गाने पर फिदा हो गईं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है “क्या खांटी आवाज और अंदाज है! असली संगीत वही है, जो कलेजे से निकली हूक हो! ये जिस सजा के लिये मुजरिम है? इनकी कला का सदुपयोग होना ही चाहिए।”
क्या खांटी आवाज और अंदाज है! असली संगीत वही है, जो कलेजे से निकली हूक हो! ये जिस सजा के लिए मुजरिम है? इनकी कला का सदुपयोग होना ही चाहिए। https://t.co/3WNCDA9orA
— मालिनी अवस्थी Malini Awasthi (@maliniawasthi) January 8, 2023
वहीं पत्रकारिता के बाद राजनीति में आये विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने तो लॉकअप में बंद युवक कन्हैया के गाने को सुनकर कानूनी सहायता के साथ ही भोजपुरी यूपी के मशहूर स्टूडियो में गाने का मौका देने की बात कही है।
विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने लिखा है कि “TV के पूर्व सहयोगी cmohan_pat के माध्यम से संपर्क करने पर पता चला कि ये कैमूर का गरीब युवक कन्हैया है,नशे में मिलने पर बिहार पुलिस ने इसे जेल भेजा,इनकी कानूनी मदद के उपरांत इन्हें सुधारने का प्रयास होगा,साथ ही UP के मशहूर त्रिनेत्र स्टूडियो में गाने का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा।”
TV के पूर्व सहयोगी @cmohan_pat के माध्यम से संपर्क करने पर पता चला कि ये कैमूर का गरीब युवक कन्हैया है,नशे में मिलने पर बिहार पुलिस ने इसे जेल भेजा,इनकी कानूनी मदद के उपरांत इन्हें सुधारने का प्रयास होगा,साथ ही UP के मशहूर त्रिनेत्र स्टूडियो में गाने का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा pic.twitter.com/Id8HrJV2HZ
— Dr. Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) January 8, 2023
अब देखना यह है कि बक्सर के लॉकअप में बंद युवक कन्हैया कब बाहर निकलता है और फिर गायकी में कहां तक पहुंचता है।
द सर्जिकल न्यूज़ की विडियोज देखने के लिए क्लिक करें