लालजी टण्डन ने गाज़ीपुर में पं0 दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का किया था अनावरण

गाजीपुर: मध्यप्रदेश के राज्यपाल तथा भाजपा के कद्दावर नेता रहे लाल जी टंडन के आज प्रातःकाल बिमारी के कारण हुए निधन की खबर से भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर मे शोक की लहर फैल गई। पार्टी का हर नेता कार्यकर्ता उनके निधन से दुखी एवं गमगीन दिखा तथा गाजीपुर से उनको जोडकर देखा गया।
लाल जी टंडन जी का गाजीपुर से बहुत ही गहरा समंबध रहा है। 1997 मे उत्तर प्रदेश की सरकार मे नगर विकास मंत्री रहते हुए मिश्र बाजार तिराहे पर स्थापित पं दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा का अनावरण उन्ही के कर कमलो से हुआ था।तथा तत्कालीन नगरपालिका अध्यक्ष रोहीणी कुमार मुन्ना के घर जाकर सांसद मनोज सिन्हा, विधायक सिंहासन सिंह,बाबूलाल बलवंत,प्रभुनाथ चौहान सहित जिले के वरिष्ठ नेताओं संग दोपहर का भोजन तथा उससे पहले रुई मंडी मुहल्ले मे गंगा तट पर स्थित बुढे़ नाथ महादेव मंदिर मे दर्शन और पुजन भी किए थे।
महामहिम लाल जी टंडन के निधन पर अपनी अलग अलग शोक संवेदना प्रकट करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा की टंडन जी भाजपा के प्रथम श्रेणी के नेता थे जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को शीर्ष तक पहुँचाने मे उन्होंने अपना अतुलनीय योगदान दिया है उनके निधन से देश एवं प्रदेश की अपुर्णीय क्षति हुई है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने लाल जी टंडन का संस्मरण करते हुए कहा की आदरणीय लाल जी टंडन संघ के शुरू से सेवक,प्रदेश के समृद्धि के साथ साथ भारतीय सभ्यता संस्कृति के पोषक तथा जनहित के लिए सदैव आगे रहने वाले नेता थे जिनके निधन से देश और समाज ने एक कर्मयोगी को खो दिया है जो सदैव समाज के उत्थान के लिए कार्य करते रहने वाले नेता थे।
क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती सरोज कुशवाहा ने कहा कि धर्म और परम्परा के सच्चे शुभचिंतक मानवता के पोषक थे।
पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रिजेन्द्र राय ने जमानियां नगर मंडल की बैठक मे शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा की लाल जी टंडन जी उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के धरोहर स्वरूप कानून के ज्ञाता थे जो समय समय पर संगठन को अपने ज्ञान से अभिसिंचित करने का काम किए। इसके बाद बिना किसी कार्यवाही के बैठक को अगले सुचना तक स्थगित कर दिया।
पुर्व जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा की वह कार्यकर्ताओं के सच्चे हितैषी थे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह ने दुख जताते हुए उनके निधन को प्रदेश की अपुर्णीय क्षति बताया तथा मुराहू राजभर ने समाज के गरीब व वंचितों के लिए सदैव समर्पित होकर काम करने वाले महा पुरुष का निधन बताया।इसके अलावा जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय, अच्छे लाल गुप्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने दुख प्रकट करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
भाजपा गाजीपुर द्वारा आज आयोजित सभी मंडलों की बैठक शोक संवेदना के बाद स्थगित कर दी गई।
You must be logged in to post a comment.