उत्तर प्रदेशताजातरीनराजनीति

ग्राम स्वराज से पूर्ण स्वराज राजीव गांधी पंचायती राज का प्रमुख लक्ष्य- जनक कुशवाहा


  • ग्राम स्वराज से पूर्ण स्वराज राजीव गांधी पंचायती राज का प्रमुख लक्ष्य- जनक कुशवाहा
  • राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

आज़मगढ़: मालटारी आजमगढ़ राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यकारिणी की बैठक मालदारी ग्राम पंचायत में हुई।

जिसमें तमाम प्रधान बीडीसी के साथ संवाद किया गया पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि ग्राम स्वराज से पूर्ण स्वराज्य की तरफ ले जाना राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का प्रमुख लक्ष्य है राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रत्येक जनप्रतिनिधियों के साथ है और उनकी लड़ाई लड़ने के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है।

आजमगढ़ के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के चेयरमैन मुकेश राय ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के लिए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन सदैव खड़ा है और उनके साथ अन्याय नहीं होने देगा सरकार प्रधान को बीडीसी को जो वास्तविक हक देनी चाहिए वह दे नहीं रही है।

इसके लिए हम सदैव संघर्ष करते रहेंगे मंडल अध्यक्ष देवराज जी ने पंचायत प्रतिनिधियों को आगे आकर संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया इस संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश राय देवराज यादव देवेंद्र सिंह हीरालाल चौहान विजय राय घनश्याम राय विनोद तिवारी नवीन तिवारी मुकुल चंद्र मिश्रा हरिकेश चौरसिया सूर्यकांत यादव धर्मेंद्र सिंह राम भजन गुण सुरेंद्र राय पदम चौहान रामदयाल त्यागी लालू राम सरोज कुमार श्री राम संजय राय अखिलेश राय जोगिंदर यादव मीरा देवी आदि लोग उपस्थित थे।

द सर्जिकल न्यूज़ डेस्क

ख़बरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें- thesurgicalnews@gmail.com
Back to top button

Copyright || The Surgical News

%d bloggers like this: