ताजातरीन

जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर 12 लाख रुपया की धोखाधड़ी

सेवराई। स्थानिय तहसील के सेवराई गांव के रहने वाले अवधेश सिंह पुत्र स्वं राजकिशोर सिंह के साथ जमीन की रजिस्ट्री करवाने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। अवधेश सिंह ने इसका आरोप गांव के ही गायत्री देवी व उनके पुत्र विजय कुमार सिंह पर लगाया है। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्जकर विवेचना आरंभ कर दी है।
गांव सेवराई के अवधेश सिंह ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि मेरे ही खानदान की गायत्री देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह से तीन बिस्वा जमीन जून 2020 के खरीदने हेतु बात किया व गांव के रामजी सिंह उर्फ घुरी सिंह व रंगजी सिंह के समक्ष 5 लाख 60 हजार रुपये प्रति बिस्वा की दर से जमीन की बात हुई। मेरे पास देने के लिए नगद राशि न होने के कारण गायत्री देवी के कहने पर यूबीआई शाखा भदौरा का एक चेक बुक 12 लाख रुपये गायत्री देवी के लड़के विजय कुमार सिंह के नाम से दिया। उक्त चेक का नम्बर 015760 है। उक्त चेक का भुगतान प्रार्थी के खात नम्बर 601002010001040 से विजय कुमार के खाता नम्बर 601002010000990 मे दिनांक 17 जून 2020 को हो गया है। 12 लाख रुपये अदा करने के बाद लगातार गायत्री देवी से जमीन रजिस्ट्री करने को कहता रहा। लेकिन गायत्री देवी कोरोना माहामारी का बहाना बताती रही। खानदान के होने के कारण उन लोगो पर विश्वास करता रहा। आज तक एक न एक बहाना बनाकर समय टालते रहे। लेकिन गायत्री देवी व उनके पुत्र विजय कुमार सिंह का नियत ठीक नहीं लग रहा है। न जमीन ही रजिस्ट्री कर रहे हैं नाही पैसा ही वापस कर रहे हैं। पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्जकर विवेचना किया जा रहा है।

Back to top button

Copyright || The Surgical News

%d bloggers like this: