विद्युत स्पर्श घात से एक व्यक्ति की मौत,परिजनों मे मचा कोहराम

गहमर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव में रात्रि में सो रहे एक व्यक्ति की विद्युत स्पर्श घात हो जाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो पूरे गांव में कोहराम मच गया।
जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के करहिया गांव निवासी पपुलेंद्र उर्फ घनघन रोज की तरह खाना खा कर अपने घर के बगल में एक अहाते में सोने चले गए। अपने पास उन्होंने फर्राटा पंखा भी लगाया था। सो जाने के बाद बोर्ड में लगा पंखे का एक तार किसी तरह निकल कर पपुलेंद्र के शरीर मे सट गया जिससे करेंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब कोई रात को वहा पहुचा और देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बदहवास परिजन वहा पहुचे। मृतक की शादी थाना क्षेत्र के ही पचौरी गांव में हुई थी। मृतक के दो पुत्र क्रमशः 6 वर्ष और 4 वर्ष के है। घटना के बाद से ही पूरे गाँव मे शोक व्याप्त है।