संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

संविधान दिवस को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाय =अहमद शमसाद
सेवराई। तहसील क्षेत्र के धनाड़ी गाँव मे शनिवार को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अप। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश सचिव अहमद शमशाद ने कहा कि दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान अपने सात दशक पूरे कर चुका है और निरंतर विस्तार और सुधार कर रहा है। 72 वर्ष पूर्व बनकर तैयार हुए भारतीय संविधान में आजादी के बाद से समय-समय पर तत्कालीन आवश्यकताओं के अनुसार कई संशोधन भी किए गए।
दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान अपने सात दशक पूरे कर चुका है और निरंतर विस्तार और सुधार कर रहा है। 1947 में स्वाधीन होने के बाद राज्यों के एक संघ के तौर पर भारत ने अपना एक नया संविधान तैयार करना शुरू किया।
संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को 26 नवंबर, 1949 को ग्रहण किया गया था इस दिन को संविधान दिवस के तौर पर जाना जाता है वहीं, 26 जनवरी, 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू किया था। उस दिन को देश में गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है
72 वर्ष पूर्व बनकर तैयार हुए इस संविधान के तहत भारत संसदीय प्रणाली की सरकार वाला एक स्वतंत्र प्रभुसत्ता संपन्न समाजवादी लोकतंत्रात्मक गणराज्य है जहां कि सरकार, सेना, प्रशासनिक और न्यायिक तंत्र भारत गणराज्य के संविधान के अनुसार शासित होते हैं। केंद्रीय कार्यपालिका के संवैधानिक प्रमुख राष्ट्रपति हैं। भारत के संविधान की धारा-79 के अनुसार, केंद्रीय संसद की परिषद में राष्ट्रपति तथा दो सदन है, जिन्हें राज्यों की परिषद यानी राज्यसभा तथा लोगों का सदन यानी लोकसभा के नाम से जाना जाता है।बाबा साहब ने अपने भाषण के कहा था कि मै धन्यवाद देता हूं कि हमे संविधानसभा ड्राफ़्ट कमेटी का अध्यक्ष बनाकर इतिहासिक कार्य का मौका दिया। प्रदेश सचिव अहमद शमशाद ने कहा कि जिन्होनें सविधान सभा का निर्माण किया उसी सविधान से आज देशभर के संस्थाओं को आज रक्षा एव सुरक्षा प्रदान होता है। इसलिये हमारी मांग है कि 26 नवम्बर को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए। जिससे देशभर में लोगो को यह जानकारी मिले की 26 नवम्बर सविधान दिवस है। धनाड़ी गाँव स्थिति बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमापर माल्यार्पण कर सविधन दिवस मनाया गया । इस मौके पर रामनिवास बौद्ध ,लल्लन राम, जगनारायण राम , सिरधर बौद्ध , सुनील राम ,बबन राम ,मुंसी राम, राधेश्याम बेद जी आदि शामिल रहे।