साधन सहकारी समिति के पदाधिकारियों का चुनाव सकुशल संपन्न, सभी पदाधिकारि निर्विरोध निर्वाचित

सेवराई।तहसील क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर रविवार की दोपहर साधन सहकारी समिति के पदाधिकारियों का चुनाव सकुशल संपन्न कराया गया। इस दौरान किसानों के द्वारा सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध रूप से किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के द्वारा किसान हित को लेकर कार्य करने का आश्वासन दिया गया।
यह चुनाव पूर्व अध्यक्ष अवधेश सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमें सभी सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर कृष्ण देव सिंह उर्फ केडी सिंह, उपाध्यक्ष पद पर जब्बार खान, एवं प्रतिनिधि भानु प्रताप सिंह आदि को चुना गया। जिला सहकारी संघ डीसीएफ के प्रतिनिधि के तौर पर अवधेश सिंह व धर्मराज राम का चयन किया गया। सहकारी संघ गोड़सरा के प्रतिनिधि मांधाता यादव, इबरार खान आदि लोगों को चुना गया।
साधन सहकारी समिति गहमर पर सभापति विमलेश्वर को उपसभापति नीतू सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।वही देवल साधन सहकारी समिति लि0 पर अध्यक्ष पद पर संगीता सिंह पत्नी प्रह्लाद सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।तो मानिया करहिया साधन सहकारी समिति पर सर्वसम्मति से जितेंद्र उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी सचिव मदन मोहन गुप्ता ने बताया कि सहकारी संघ गोड़सरा के सभी पदाधिकारियों का चयन हेतु चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है संबंधित सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया है। सभी कार्य कार्रवाई पूरी करते हुए जल्द ही शपथ ग्रहण का कार्य कराया जाएगा।
इस मौके पर आलोक रंजन सिंह, मकसूदन सिंह, धर्मराज बारी, अंगद सिंह, अनिल सिंह, बबलू सिंह, सुभाष सिंह, रंजीत राय, दीनानाथ सिंह, भूपेंद्र सिंह, डिंपल सिंह, आशू, जुगनू, पंकज, आदित्य, विकास, हिमांशु यादव आदि लोग मौजूद रहे।
You must be logged in to post a comment.