प्रतिबंधित गोमांस व हत्या करने में प्रयुक्त अन्य सामान एवं अवैध तमंचा के साथ दो गोवंश तस्कर गिरफ्तार

सेवराई। गहमर कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के गोड़सरा से प्रतिबंधित मांस के साथ 2 गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 52 किलो प्रतिबंधित गोमांस व बछड़े का सिर व एक तराजू, बटखरा व 03 लोहे का छूरा व एक लोहे की कुल्हाड़ी तथा एक ठीहा लकड़ी का बरामद किया है। जिनकी तलाशी लेने पर एक तस्कर के पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय के निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियो की गतिविधियो तथा गो तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु रविवार की शाम सेवराई चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण शामिल थे। कि मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर गोड़सरा के दक्षिण कब्रिस्तान में आम के बाग में प्रतिबंधित मांस की बिक्री करते वक्त शौकत उर्फ गुड्डू पुत्र नईम खाँ निवासी ग्राम गोड़सरा एवं तस्लीम नेटुआ पुत्र अलीम मियां निवासी ग्राम गोड़सरा द्वारा गोवंश (बछड़ा) काटते हुए पकड़े गये।
आरोपियों के पास से मिला 52 किलो प्रतिबंधित मांस:
आरोपियों के पास से 52 किलो प्रतिबंधित मांस एवं हत्या करने में प्रयुक्त होने वाले अन्य सामान बरामद हुआ। एक तक्कर के पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या- 194/2022 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 429 ipc व मुकदमा अपराध संख्या 195/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय थाना गहमर, उप निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी चौकी प्रभारी सेवराई, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार पटेल, कांस्टेबल राजेश सरोज, दुश्यन्त कुमार, शैलेष कुमार, कृष्ण कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
इस बाबत गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि दो गो तस्करों को प्रतिबंधित मांस व हत्या में प्रयुक्त होने समान के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। जिनके विरुद्ध गोवध अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।
You must be logged in to post a comment.