चित्रकूट में पत्रकारों का हुआ जुटान

चित्रकूट: वीरभूमि बुंदेलखंड की तपोस्थली चित्रकूट में पत्रकार एकता महासंघ द्वारा पत्रकार महासम्मेलन का आयोजन 12 अप्रैल 2022 को किया गया। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए.
कार्यक्रम में पत्रकार एकता महासंघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित अवस्थी ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता ,राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री गौतम शर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव सूरज मरावी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अजहर हुसैन टीपू मुख्य रूप से उपस्थित हुए.
वर्तमान परिवेश में जो पत्रकार निर्भीक होकर पत्रकारिता कर रहे है जनता की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचा रहे है और जनता का शोषण करने वाले सरगनाओं के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे है ऐसे पत्रकारों के विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज कर उनकी बुलंद होती आवाज को दबाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है।
साथ ही कुछ पत्रकार साथियों पर जानलेवा हमला होने की खबर दिन प्रतिदिन आती रहती है। इस संवेदनशील मुद्दे पर पत्रकार एकता महासंघ हमेशा से मुखर रहा है और प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज करता रहा है।
पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को पूरे देश में मजबूत करने के उद्देश्य से इस महासम्मेलन का आयोजन किया गया। महासम्मेलन में गरीब असहाय बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार लाने हेतु चर्चा कर निर्णय लिया गया कार्यक्रम का आयोजन दिनाँक 12 अप्रैल 2022 को चित्रकूट में नगरपालिका के टाउनहॉल में हुआ.
11 अप्रैल 2022 को देश के अन्य प्रदेशों से आने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों का एकत्रीकरण हुए एवं उसके पश्चात चित्रकूट दर्शन किया गया 12 अप्रैल 2022 को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ.
मध्यप्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा जी,प्रदेश महामंत्री रूपेश कुमार जी,प्रदेश संगठन महामंत्री राजेन्द्र मालवीय जी,प्रदेश संयोजक नितिन शर्मा जी एवं अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में शिरकत की