ताजातरीन
नवागत खंड विकास अधिकारी अरबिंद कुमार यादव का कर्मचारियों ने किया जोरदार स्वागत

सेवराई।भदौरा ब्लाक में नवागत खंड विकास अधिकारी अरबिंद कुमार यादव का कर्मचारियों ने बुके भेंट कर किया जोरदार स्वागत
गौरतलब हो कि भदौरा ब्लाक में तैनात रहे खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा का स्थानांतरण होने के बाद खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव को भदौरा का कार्यभार दिया गया है। शुक्रवार को ब्लॉक आगमन पर कर्मचारियों ने उन्हें बुके भेंट कर एवं माल्यार्पण करते हुए उनका स्वागत सम्मान किया। अरविंद कुमार यादव ने कर्मचारियों के साथ ब्लाक परिसर में निरीक्षण किया। एवं मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस मौके पर ईश्वर चंद राय, सिकंदर राजभर,अजय प्रकाश गुप्ता, विमलेश प्रजापति, नितेश कुमार,ए पी ओ नितेश सिंह,सहित ब्लॉक कर्मचारी एव रोजगार सेवक विजय यादव मौजूद थे।