मिशन शक्ति अभियान के तहत नगसर पुलिस महिला जागरूकता अभियान चलाया

महिलाओं को टोल फ्री नम्बर की दी गयी जानकारी
सेवराई । मिशन शक्ति अभियान के तहत नगसर पुलिस द्वारा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियानचलाया गया, इस दौरान महिलाओं को टोल फ्री नम्बर की दी जानकारी
महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों व प्रमुख मार्गो आदि सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। इस दौरान महिलाओं व बलिकाओं को महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत जागरूक किया गया। शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। इस दौरान बेवजह घुमने वाले सोहदों मनचलों को भी कड़ी चेतावनी दी गयी।