ताजातरीनसाहित्य

जैन कवि संगम ने मनाया काव्य महोत्सव

ऋषभदेव: कविता प्रेम और संवेदना के अतिरिक्त संबंध और संवाद को जीवन्तता प्रदान करती है इसी बात को काव्य महोत्सव ने साबित किया। विगत एक माह से जैन कवि संगम के तत्वाधान में ऑनलाइन काव्य महोत्सव का का आयोजन जारी रहा, जिसमें प्रतिदिन फेसबुक लाइव एवं ऑनलाइन कवि सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। हज़ारों सुधि श्रोताओं के काव्य लहरियों का आनंद उठाया।

जैन कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्रपाल जैन ने बताया कि काव्य महोत्सव में प्रतिदिन एक रचनाकार द्वारा फेसबुक पर लाइव काव्य पाठ किया जा रहा है, यह निरन्तर चल रहा है। इसके साथ ही मातृभाषा उन्नयन संस्थान, जैन कवि संगम एवं काव्य मंच के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक रविवार को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के स्थापित एवं नवोदित रचनाकारों के साथ ऑनलाइन कवि सम्मेलन होता है।

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पण जैन’ अविचल’ ने इस काव्य महोत्सव को हिन्दी प्रचार का सार्थक अनुष्ठान कहते हुए रचनाकारों के लिए बेहतर मंच और श्रोताओं को अवसाद से उभरने का माध्यम बताया।
काव्य मंच के अध्यक्ष अभिषेक जैन सागर द्वारा आयोजन के तकनीकी पक्ष का नेतृत्व किया गया।

जैन कवि संगम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणतंत्र ओजस्वी ने जैन कवि संगम के तकनीकी प्रकोष्ठ (आई टी सेल) के सदस्य ऋषभ जैन प्रखर, अरिहंत जैन, अभिषेक जैन, विकर्ष जैन के सहयोग से काव्य महोत्सव संचालित किया।
इस काव्य महोत्सव में देश के नामचीन कवियों ने काव्य पाठ किया इसी के साथ देश के प्रसिद्ध कवि, मंच संचालक एवं अन्तराष्ट्रीय मोटिवेटर डॉ राहुल जैन द्वारा पारस चैनल पर आ रहे ‘क्या बात है कवि जी’ कार्यक्रम में भी संगम से जुड़े कवियों को काव्य पाठ का अवसर प्रदान करते हुए सराहना की।

द सर्जिकल न्यूज़ डेस्क

ख़बरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें- thesurgicalnews@gmail.com
Back to top button

Copyright || The Surgical News

%d bloggers like this: