ईद उल फितर की नमाज के लिए ईदगाहों व मस्जिदो की साफ सफाई लगभग पूरी

सेवराई ।तहसील क्षेत्र में ईद उल फितर की नमाज के लिए ईदगाहों व मस्जिदो की साफ सफाई लगभग पूरी हो गई है। माहे रमजान का ये पवित्र महीना मात्र कुछ ही घंटो में हमसे जुदा हो जाएगा। ऐसे में सेवराई तहसील क्षेत्र के बाज़ारो में ईद की तैयारी के लिए लोग खरीदारी में मशगूल हो गए है। ईद पर्व को लेकर रोजेदारो की खरीदारी अंतिम दौर में चल रही है।
कोरोना संक्रमण के कारण दो साल तक मस्जिदो व ईदगाहों पर सामूहिक नमाज नही हुई। कोरोना संक्रमण समाप्त होने के बाद इस बार सरकार की तरफ से छूट मिलने के बाद लोग ईद उल फितर की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों व ईदगाहों की साफ सफाई व रंगरोगन का कार्य लगभग पूरी हो गई है। ईद-उल-फितर का पर्व चांद का दीदार होने के बाद मंगलवार को मनाया जाएगा। जैसे-जैसे पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे ही मुस्लिम परिवारों में खुशी का माहौल है। ईद के पर्व पर कोरोना नहीं है। ईद के पर्व को लेकर मुस्लिम परिवारों में खुशी का माहौल है।
गोड़सरा स्थित ईदगाह पर विशेष साफ सफाई काम चला। चांद का दीदार होने के साथ ईद का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। मुस्लिम परिवारों ने आसमान को निहारते हुए चांद का दीदार करने में जुटे रहे। ईद पर्व पर ईदगाह में होने वाली नमाज को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। ईद का पर्व 3 मई को होने की उम्मीद है। यदि 2 मई का चांद हुआ। जैसे-जैसे ईद का पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे मुस्लिम धर्मावलंबी तैयारियों को पूरा करने में जुटे हुए हैं।
क्षेत्र में ईद की नमाज ईदगाह के अलावा कुछेक मस्जिदों में भी होती है। ऐसे में ईद को लेकर मस्जिदों एवं ईदगाहों को सजाने और संवारने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ईदगाह में साफ-सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है। दरअसल ईदगाह में ईद और बकरीद का नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। हजारों की भीड़ जुटती है। ऐसे में ईद से पूर्व वहां की तैयारियां पूरी की जा रही है।गोड़सरा गांव के प्रधान प्रतिनिधि रिज़वान खान ने बताया कि पवित्र माह रमज़ान के बाद मुसलमानों का सबसे बड़ा पर्व ईद है ।ईद पर्व को देखते हुए ईदगाह की सफाई करवाई जा रही है।जिससे लोगो को कोई परेशानी न हो।
You must be logged in to post a comment.