डॉ अमित कुमार सिंह कुशवाहा को “पंडित प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान 2022” से नवाजा गया,क्षेत्र के लोगो मे हर्ष वयाप्त

सेवराई। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भदौरा गांव निवासी डॉ अमित कुमार सिंह कुशवाहा को “पंडित प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान 2022” सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा प्रदान किया गया है। जिससे क्षेत्र के लोगो मे हर्ष वयाप्त है। लोगो द्वारा उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी जा रही है।
डॉ अमित कुमार सिंह कुशवाहा असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग, पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, भटिंडा पंजाब में कार्यरत हैं। इनको प्रतिष्ठित भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा “पं. प्रतापनारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान” 2022 प्रदान करने की घोषणा की गई है। इनकी इस उपलब्धि पर इनके परिवारीजनों सहित क्षेत्रीय लोग गौरवान्वित हैं। भदौरा ग्राम निवासी डॉ अमित कुमार सिंह कुशवाहा पुत्र श्रीराम चरण सिंह कुशवाहा ग्राम भदौरा के मूल निवासी है। इनको पंडित प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया है।
चयन समिति के संयोजक प्रोफेसर विजय कुमार कर्ण के द्वारा पत्र के माध्यम से इस सम्मान की जानकारी दी गई है। डॉ अमित ने पत्रकारिता विधा में उत्कृष्ट लेखन से सबको आश्चर्य चकित कर दिया। उन्होंने आज के पत्रकारिता पर “समकालीन पत्रकारिता: विज्ञापन और स्त्री” विषय पर अपने लेख पर भाऊराव देवरस सेवा न्यास के चयन समिति द्वारा पंडित प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान 2022″ के लिये चयन किया गया है।
इनके इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में हर्ष वयाप्त है। इनके इस उपलब्धि को सोशल मीडिया नेटवर्क के जरिये खूब साझा किया जा रहा है। लोगो द्वारा इन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है।