दो राशि गाय व एक राशि बछड़ा के साथ दो पशु तस्करों को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिकअप सहित गोवंश को पुलिस ने किया बरामद
सेवराई। गोवंश तस्करी के अनैतिक व्यापार में लिप्त तस्करों के खिलाफ मुहिम में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के दिशा निर्देश पर गहमर कोतवाली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने 2 राशि गाय व 1 राशि बछड़ा के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बुधवार को गहमर कोतवाली के सेवराई चौकी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी मय हमराहियों के साथ संदिग्ध लोगों और वाहनों की निगरानी में थे। तभी मुखबिर द्वारा यह सूचना मिली कि गोवंश तस्कर दो राशि गाय एवम एक राशि बछड़ा के साथ बिहार प्रान्त में तस्करी की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिना समय गवाए यूनियन बैंक के आगे ताड़ीघाट बारा मार्ग पर ग्राम कराहिया ब्रेकर के पास से एक पिकअप पर लदे 2 राशि गाय व 1 राशि बछड़ा को बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम राहुल उपाध्याय पुत्र कृपा शंकर उपाध्याय निवासी ग्राम साधोपुर उर्फ रामपुर थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर एवं मनोज यादव पुत्र माधव सिंह यादव निवासी खानगी चक तलवाल थाना कोतवाली जनपद ग़ाज़ीपुर बताया। पुलिस को बताया कि रुपए के लालच में यह अवैध कारोबार करते हैं। बिहार प्रांत में गोवंश की अच्छी कीमत मिल जाती है।
प्रभारी निरीक्षक गहमर पवन उपाध्याय ने बताया कि दो पशु तस्करों को गिरफ्तार करते हुए दो राशि गाय व एक राशि बछड़ा के साथ पिकअप वाहन बरामद किया गया है। दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध 207 mv एक्ट एवं गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8/5बी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सेवराई चौकी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल अनिल पटेल, कांस्टेबल नीरज राय, संजय कुमार, दुष्यंत कुमार, राजेश सरोज आदि शामिल रहे।
You must be logged in to post a comment.