आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एसडी एम सेवराई व बीडीओ भदौरा के नेतृत्व में ब्लॉक कर्मचारियों ने निकाला तिरंगा यात्रा

सेवराई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भदौरा ब्लाक कर्मचारियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया। एसडीएम सेवराई राजेश प्रशाद चौरसिया और बीडीओ भदौरा राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से निकलकर तहसील परिसर होते हुए यूनियन बैंक तिराहा, सतरामगंज बाजार होते हुए पुनः ब्लॉक मुख्यालय पर आकर सभा मे तब्दील हो गई। इसके पश्चात एक गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वीडिओ भदौरा राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहाकि हम आजादी का 75वा वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में माना रहे है। देश की एकता अखंडता को बरकार रखने के साथ साथ देश की समृद्वि हेतु भी तत्पर रहना होगा। आप वृक्ष लगाकर भी अमृत महोत्सव मना सकते है। उक्त अवसर पर एडीओ पंचायत शिवशकल सिंह, एडीओ आईएसबी ओमप्रकाश पाण्डेय, सीडीपीओ एजाज अहमद, एपीओ नितेश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संजना सिंह, संगीता कुशवाहा, अजय प्रकाश, ईश्वर राय, कमलकांत सिंह, पवन सिंह, सिकंदर राजभर, नितेश कुमार, बिएमएम कौशल कुमार, सुनीता देवी, रोजगार सेवक ओमप्रकाश सिंह, कुंदन, शमीम, भुनेश्वर, राम गोविंद, मिथिलेश कुमार, विनोद, कंप्यूटर ऑपरेटर मदन, अजय कुमार, धमेंद्र, सिंहासन एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाए मौजूद रही।
You must be logged in to post a comment.