आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गहमर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने निकाला तिरंगा यात्रा

गहमर। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाये जाने के क्रम में स्थानीय गांव के इंटर कालेज के बच्चों द्वारा बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस यात्रा में पुलिस के जवान , सेना और एन सी सी के कैडेट्स के साथ साथ करीब 2 हजार से ऊपर बच्चों ने भाग लिया।
ज्ञात हो कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सभी भवनों,कार्यालयों सहित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का अपील किया जा रहा है। इसी क्रम में गहमर इंटर कालेज के बच्चों एवं बच्चियों द्वारा सुबह 10 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान हाथ में तिरंगा लिए हजारों की संख्या में बच्चों के साथ साथ पुलिस और सेना के जवान सहित एन सी सी के कैडेट्स ने भाग लिया। विद्यालय परिसर से निकली यह तिरंगा यात्रा शुरू होकर गहमर थाना, स्व. विश्वनाथ सिंह गहमरी पार्क सहित पूरब पोखरा होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य मार्कण्डेय यादव ने बताया किआजादी के 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। बच्चों में देशभक्ति की भावना को जगाने एवं देश प्रेम जागृत करने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
You must be logged in to post a comment.