आरोपी पति,सास व ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के देवल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के बाद मृतका के पिता के तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा ससुराल पक्ष के पति सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
गौरतलब हो कि बिहार प्रांत के कैमूर जनपद कुदरा थाना अंतर्गत फुली गांव निवासी राम ध्यान प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री ज्योति कुमारी 24 वर्ष की शादी गहमर थाना क्षेत्र के देवल गांव निवासी सुभाष प्रजापति के पुत्र सूरज कुमार 27 वर्ष के साथ धूमधाम से की थी। आरोप लगाया कि ससुराली पक्ष के द्वारा अचानक ही पुत्री के निधन की सूचना दी गई। आकर देखा गया तो उसके गले और शरीर के कई अन्य हिस्सों में चोट के कई निशान थे। राम ध्यान प्रजापति ने ससुराल पक्ष के पति प्रशासन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या का मामला पंजीकृत कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर देवल गांव स्थित उनके घर से मृतका के पति सूरज प्रजापति, सास किरण देवी व ससुर सुभाष प्रजापति को गिरफ्तार करते हुए आवश्यक पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई में जुट गई है। इस बाबत गहमर कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या के मामले में वांछित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे आवश्यक पूछताछ के बाद अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
You must be logged in to post a comment.