ताजातरीन

2 सप्ताह से जला 100 केवीए का ट्रांसफार्मर, लोगों में आक्रोश व्याप्त

 

सेवराई। तहसील मुख्यालय के स्थानीय गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास लगाया गया 100 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते 2 सप्ताह से जले होने के कारण लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिससे संबंधित लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन किसी ने इस पर विशेष ध्यान नहीं दिया जिससे विगत 2 सप्ताह से भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।

तहसील मुख्यालय होने के बावजूद लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जिससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर से करीब 50 से ऊपर घर और 100 से अधिक दुकानों को बिजली आपूर्ति की जाती है। जिसके लिए सभी उपभोक्ता बकायदा मीटर और कनेक्शन के जरिए विभाग को राजस्व लाभ कराते हैं। लेकिन आज करीब 2 सप्ताह से ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित है। जिससे क्षेत्रिय लोग अंधेरे में रहने को विवश हो गए हैं।

 

लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित जेई व लाइनमैन को ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के बारे में अवगत कराया गया है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई ना होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है गर्मी की वजह से लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का अंदेशा बढ़ गया है। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों के सामने पेयजल की समस्या भी गहरा गई है। मजबूरीवश लोग महंगे पानी की बोतल खरीदने को विवश हैं। वहीं क्षेत्र में लगे हैंडपंप पर लोगों की सुबह शाम भीड़ जुट रही है। लोगों ने चेताया कि अगर जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो हम सभी धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। लोगों ने संबंधित जेई व लाइनमैन पर हीलाहवाली करने का भी आरोप लगाया है उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।

द सर्जिकल न्यूज़ डेस्क

ख़बरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें- thesurgicalnews@gmail.com
Back to top button

Copyright || The Surgical News

%d bloggers like this: