2 गाय एवं एक बछड़ा के साथ 2 गौ तस्करों को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सेवराई।नवागत पुलिस कप्तान रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत गहमर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वध हेतु पिकअप वाहन पर बिहार ले जाए जा रहे 2 गाय एवं एक बछड़ा के साथ 2 गौ तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में सोमवार को बारा चौकी इंचार्ज त्रिवेणी प्रसाद तिवारी मय हमराहियो द्वारा यूपी बिहार बॉर्डर पर अवैध शराब तस्करी रोकने एवं अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। कि जरिए मुखबिर सूचना मिली की गोवध हेतु गाय एवं बछड़े के साथ पशु तस्कर तस्करी के लिए बिहार ले जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कर्मनाशा नदी बैरियर के पास से एक पिकअप गाड़ी पर लदे 2 गाय एवं एक बछड़ा के साथ 2 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिसिया पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरजू राम पुत्र स्व. जमुना राम एवं भोला उर्फ प्रेमचंद्र पुत्र स्व. विंध्याचल राम निवासीगण ग्राम नगसर थाना नगसर जनपद गाजीपुर के रुप मे हुई। जिनके विरोध गोवध अधिनियम मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्मनाशा बैरियर के पास से 2 गाय एवं एक बछड़े के साथ 2 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ मु0अ 0स0 207/22 धारा 3/5ए/8/5बी गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 207 एम वी एक्ट व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। तस्करों से तस्करी में लिप्त अन्य लोगों की भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
गिरफ्तार करने वाली इस टीम में ऊ 0 नि 0 त्रिवेणी प्रसाद तिवारी, हे0का0 महादेव गुप्ता, हे0 का0 रामतीर्थ, का0 रत्नेश सिंह,विनोद सिंह,विनोद कुमार सोनकर शामिल रहे।