ताजातरीन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तहसील क्षेत्र में दीपावली पर्व

सेवराई। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में दीपावली पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के परेमन शाह पोखरा स्थित महावीर मन्दिर को रंगीन झालर बत्तियों से सजाया गया।
दीपावली पर्व पर लोगों ने पारंपरिक तरीके से मिट्टी के दीए जलाते हुए दीपावली पर्व मनाया। वहीं घरों पर रंगीन झालर और लाइट से सजावट की गई थी। सेवराई स्थित परेमन शाह पोखरा के चारो तरफ छठ पूजा समिति द्वारा रंगीन झालरों बत्तियों से सजाया गया था। लोगों द्वारा मिट्टी के दीए जला पूरा मंदिर परिसर सजाया गया था। दीपावली पर्व को लेकर लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार की तैयारियां की गई थी। मान्यता अनुसार पर्व पर लक्ष्मी गणेश की पूजा विशेष मानी जाती है। क्षेत्र के विभिन्न दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं घरों में पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान बच्चों द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई। घरों को झालरों और बतियों से सजाया गया था।

द सर्जिकल न्यूज़ डेस्क

ख़बरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें- thesurgicalnews@gmail.com
Back to top button

Copyright || The Surgical News

%d bloggers like this: