Qries
ताजातरीन

विकास के मुद्दे से जनता का ध्यान भटका रही भाजपा सरकार- पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह

सेवराई। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार विकास के मुद्दे से जनता को भटका कर जाती धर्म मज़हब और झूठ का प्रोपगंड़ा फैला रही है। विकास, बेरोजगारी व किसानों के सवाल पर चुप्पी साध रखी सरकार से जनता जवाब मांग रही है। चारों तरफ अराजकता का माहौल बना हुआ है। प्रदेश में लूट खसोट के साथ-साथ प्रदेश की पुलिस अंग्रेजो के जमाने की पुलिस को पीछे छोड़ चुकी है। और प्रदेश के थानेदार सुलताना डाकू बन कर खुलेआम लूट पाट कर रहे है।वही तहसील के अधिकारी जनता का खून चुस रहे है और जनता को परेशान कर रहे है। उक्त बाते पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को सेवराई स्थित आवास पर आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेस में कही। उन्होंने भाजपा की सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि भाजपा की सरकार विकास व रोजगार के मामले में चुप्पी साधे हुए है। बिहार चुनाव को लेकर कहा कि आज वहां पर जनता सरकार के खिलाफ बोटिंग कर रही है।बिहार के युवा वर्ग खुलकर तेजस्वी यादव के साथ है तो भाजपा घबड़ा गयी है तथा तेजस्वी पर परिवारवाद तथा अनाप सनाप आरोप लगाये जा रहे है। जबकि इनके अपने पार्टी के कद्दावर नेताओं के लोग रसूकदार पदों पर काबिज है। भाजपा के बडे नेताओं के बेटे विधायक व मंत्री है जबकि किसान, गरीब, नौजवान आज भी रोजगार की राह खोज रहा है। केंद्र की सरकार दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी किसानों का दुगुना आय व गरीबो को पन्द्रह लाख रुपये देने की बात कही थी।अपने इस वादे से भाजपा की सरकार भटक गई है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की आय बढ़ रही है वही जनता का आय घट रहा है। प्रदेश की चुनाव में भटकाने वाले मुद्दे उठाये जा रहे है। वही विकास के मुद्दे को छोड़ जनता का ध्यान को भटकाया जा रहा है।पैसेंजर ट्रेनों को सरकार नहीं चला रही है जिससे आम जनता परेशान है। आज मजदूर कही आने जाने के लिए दर दर भटक रहे है।वही सरकार ट्रेनों व प्लेटफार्म को बेच रही है। विहार में तेजस्वी ने जो जनता के बीच अलख जगाया है उसकी गूज पुरे देश में सुनाई दे रही है। भाजपा की सरकार में आम जनमानस त्रस्त है। उत्तर प्रदेश में 2022 की चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी क्योकि जनता जनार्दन भाजपा के झूठे वादे को समझ गई है। प्रदेश की जनता अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर विश्वास कर रही है। सपा की सरकार में चारो तरफ विकास हुआ है। प्रदेश के उपचुनावों में समाजवादी पार्टी परचम लहरायेगी। चुनावों में अभिनन्दन को लाने की जरूरत नही बल्कि आने वाले नस्लो को सुधारने की जरूरत है। भाजपा झूठ बोलने की मशीन है। भाजपा की सरकार में कोरोना का फ्री टेस्टिंग पूरा हो नहीं पा रही है और विहार चुनाव में फ्री वेक्सिंग देने की बात किया जा रहा है जो जनता के साथ छलावा है। नई शिक्षा नीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षाविदों का पैनल बनाकर यह शिक्षा नीति नही बनाई गई है। इस नीति से देश का भला नही होने वाला है। भाजपा के लोग जो कहते वह करते नही। यही इनकी विशेषता है। उक्त मौके पर पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह, शरफराज खाँ, जमशेद खाँ ज़िला पंचायत सदस्य, पप्पू यादव, अनिल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Qries

द सर्जिकल न्यूज़ डेस्क

ख़बरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें- thesurgicalnews@gmail.com
Back to top button

Copyright || The Surgical News

%d bloggers like this: