नाज़ायज़ गांजा के साथ तस्कर को गहमर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

सेवराई। जनपद में पुलिस कप्तान द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ विभिन्न बिंदुओं पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गहमर पुलिस ने नाजायज गांजे के साथ गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी अनुसार पर सेवराई चौकी प्रभारी राजेश बहादुर सिंह मयहमराह के साथ आज सुबह फरीदपुर नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे कि जरिए मुखबीर सूचना मिली की एक गांजा तस्कर बिहार में तस्करी करने के लिए कही जाने की फ़िराक में है। इसी दौरान एक व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया। पुलिस को चेकिंग करते देख घबरा गया और भागने लगा शक के आधार पर हमराही पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसनेअपना नाम मुन्ना यादव पुत्र भोला यादव निवासी हथौड़ी थाना गहमर जनपद ग़ाज़ीपुर बताया।गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी सेवराई राजेश बहादुर सिंह,हेड कांस्टेबल अनिल पटेल, कांस्टेबल ,कांस्टेबल संजय यादव ,कांस्टेबल दुष्यंत कुमार शामिल रहे।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि एक गांजा तस्कर को 1 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजे के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।