दिवंगत रोज़गार सेवक के पत्नी को सीडीओ ग़ाज़ीपुर ने सौंपा सहायता राशि का चेक

सेवराई। भदौरा विकासखंड के मनिया गांव निवासी रोजगार सेवक दिवंगत जयप्रकाश राम की धर्मपत्नी को सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता ने सहायता राशि का चेक सौंपा। गांव में बने सामुदायिक शौचालय का भी किया फीता काटकर उद्घाटन।
भदौरा विकासखंड के मनिया गांव के रोजगार सेवक जयप्रकाश राम का बीते दिनों हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई थी। जिसके बाद जिले के मनरेगा और ब्लाक कर्मचारियों द्वारा सामूहिक सहयोग से कुल तीन लाख अठारह हजार रुपये की राशि का चेक सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता के द्वारा मृतक की पत्नी माया देवी को सौंपा गया। सीडीओ ने ग्राम प्रधान एवं सचिव को हरिजन बस्ती स्थित रोजगार सेवक की गली का जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। वही ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण कराए गए सामुदायिक शौचालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। कहाकि शासन की महत्वाकांक्षी योजना अन्तर्गत प्रत्येक गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। मनिया में बने शौचालय की गुडवत्ता काफी सराहनीय है। इस दौरान ग्रामीणों ने कहाकि गांव के कुशवाहा बस्ती में ग्राम प्रधान का साढ़े चार साल कार्यकाल बीतने के बाद भी नव निर्माण की एक ईंट तक नही रखी गई है। सम्बंधित को कई बार शिकायत के वावजूद उपेक्षा की जा रही हैं। इस पर सीडीओ ने बताया कि सर्व प्रथम सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन का कार्य होना था। गांव के अन्य विकास कार्य भी जल्द पूरे करा लिए जाएंगे। कुशवाहा बस्ती के गली नही बनना जांच का विषय है इसे सम्बंधित अधिकारियों से जांच करा निर्माण कराया जाएगा।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, एपीओ मनीष सिंह, सचिव संगीता कुशवाहा, माया देवी, अजय कुमार तकनीकी सहायक आदि लोग मौजूद रहे।