
गाज़ीपुर: करंडा के सलारपुर गोशंदेपुर निवासी सैन्य कर्मी अम्बाला एयरबेस पर तैनात अनिल कुमार पटेल(28)पुत्र अमरनाथ पटेल की मृत्यु हो गयी। अनिल लगभग आठ साल पहले एयरफोर्स में भर्ती हुए थे।
ड्यूटी के दौरान बिमारी की वजह से अनिल पटेल की मृत्यु हो गयी। अनिल का पार्थिव शरीर अम्बाला से सड़क मार्ग द्वारा शनिवार की शाम को पैतृक गांव सलारपुर लाया गया। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था।इनका विवाह अभी डेढ़ साल पहले मार्च के महीने में हुआ था।
आसपास के लोगों ने कहा कि पत्नी दिव्या की तो दुनिया ही उजड़ गयी।शव का अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुनील सिंह , भाजपा करंडा मंडल अध्यक्ष पवन्जय पांडेय भाजपा करंडा मंडल मीडिया प्रभारी हर्ष सिंह मंडल उपाध्यक्ष नितीश दुबे लाल बहादुर सिंह दीपक अमरेश गुप्ता गुड्डी सिंह भगवान दुबे शशिकान्त गिरी राजकुमार चौबे अनुराग सिंह हरेंद्र यादव सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे