
ग़ाज़ीपुर: सपा 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार अब धीरे-धीरे सक्रिय दिख रही है। सपा मुखिया अखिलेश का आह्वान पत्र लगातार जहां पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंचा रहे हैं वही सपा के कई पदाधिकारियों का चयन और बदलाव भी किया जा रहा है।
गाज़ीपुर जनपद में सपा ने युवा नेता जमशेद खान को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिससे अल्पसंख्यको साधने का सपा का इरादा साफ दिख रहा है। सपा के अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद गाज़ीपुर के सपा कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह बढ़ गया है।
उनके उपाध्यक्ष बनने का समाचार जैसे ही राजनीतिक गलियारों से होता हुआ आम जनता तक पहुंचा सभी तरफ खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उनके कार्यालय व निवास स्थान पर बधाई देने वालों का ताता लग गया। सपा नेताओं व आम कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर निवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उपाध्यक्ष बनने की बधाई दी है।
भारी संख्या में उपस्थित होकर सपा कार्यकर्ताओं तथा पार्टी नेताओं ने जमशेद खान का उपाध्यक्ष बनने पर फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर सपा सरकार में रहे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने जमशेद खान को बधाई देते हुए कहा कि सपा पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं की कद्र करती है और पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करने वालों को ही ऐसी महत्वपूर्ण पदों पर नवाजा जाता है।
सिंह ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी का जनाधार जमशेद खान की मेहनत व नियुक्ति से और मजबूत होगा तथा इससे आम कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है व बढ़ेगा भी। जमशेद खान को बधाई देते हुए श्री मोहम्मद अनीश खान खालिक खान वसीम खान जसीम खान जैसे युवा कार्यकर्ताओं का कहना है कि समाजवादी पार्टी को जिले में और मजबूती आएगी।
सपा सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि जमशेद खान के जिला उपाध्यक्ष बनने से गाज़ीपुर का मान बढ़ा है और खान निश्चित तौर से पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचाएंगे।
इस मौके पर अनिल यादव, मेराज खान,तौकीर खान,अबूबकर खान,अकबर खान,खालिक खान, वसीम खान,जसीम खान,टुन्नू,सहनियार, सोनू,धर्मेंद्र,ओमकार मोज़म्मिल खान,सैफ अली इज़हार खान, हैदर अली,शकील अहमद,फिरोज अहमद,शाहबाज आदि लोग मौजूद थे।