
गाजीपुर: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने आज प्रदेश टीम की घोषणा कर दी। जिसमें गाजीपुर जनपद से भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता व आईटी विभाग (आईटी सेल) के प्रदेश संयोजक संजय राय को प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
इस अवसर भाजपा आईटी विभाग के जिलासंयोजक कार्तिक गुप्ता ने श्री संजय राय को बधाई देते बताया कि मूलरूप से गाजीपुर जनपद के सादात ब्लाक के बुढ़नपुर गांव निवासी संजय राय विद्यार्थी जीवन से ही संगठन की सेवा में समर्पित रहें।
जहाँ उन्होंने अभाविप में जिला, विभाग, सम्भाग संगठन व प्रदेश मंत्री का दायित्व जिम्मेदारीपूर्वक निभाया। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष व महामंत्री भी रहें। उनकी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण देखकर प्रदेश संगठन ने उन्हें आईटी विभाग का प्रदेश संयोजक के साथ साथ मीडिया में भाजपा का पक्ष रखने के लिए प्रदेश प्रवक्ता भी बनाया।
उन्होंने आगे बताया कि गृह जनपद होने के नाते संजय राय का विशेष लगाव गाजीपुर से रहता है। उन्होंने आईटी विभाग के कार्यशाला व लोकसभा में सम्मेलन में भाग ही नही लिया अपितु गाजीपुर के आईटी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी किया। इतना ही नही बीतें लोकसभा चुनाव में अपना काफी समय गाजीपुर लोकसभा में दिया।
भाजपा आईटी विभाग के जिला सहसंयोजक विनीत शर्मा ने कहा कि संगठन के कार्यों का एक लंबा अनुभव आदरणीय संजय राय जी को रहा है। जिसका लाभ भाजपा को मिलेगा। अपनी कार्यशैली के बल पर वह संगठन को मजबूत करने के साथ साथ जनपद सहित प्रदेश को भी गौरवान्वित करेंगे।