
मोहम्मदाबाद: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 2022 चुनाव को लेकर काफी सक्रिय हैं। लगातार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आह्वान पत्र गांव-गांव जाकर लोगों को दे रहे हैं।
आह्वान पत्र द्वारा सपा सरकार में किये गए कार्यों की डिटेल्स है। आह्वान पत्र देते हुए कार्यकर्ता लोगों को बता रहे हैं कि कैसे सपा अपने सरकार में लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई थी।
वह डायल 100, समाजवादी पेंशन, छात्रवृत्ति योजना, लैपटॉप योजना को प्रसारित कर रहे हैं और बता रहे हैं कि समाजवादी सरकार आने पर जनता के लिए फिर से विभिन्न कार्य शुरू किये जाएंगे।
साथ ही वह भाजपा सरकार की नाकामियों को भी लोगों के सामने रख रहे हैं। बता रहे हैं कि यह सरकार रोजगार को खत्म करने वाली है। विकास का दावा करने वाली तो है लेकिन विकास विरोधी है। सरकार लोगों को आपस में हिन्दू मुस्लिम करके लड़ाने का कार्य कर रही है।
उक्त समाजवादी आह्वान पत्र लोगों को वितरित करने में मुख्य रूप से अरविंद यादव, सद्दाम खान, मनीष गुप्ता, सचिन, मयूर, राकेश, बालाजी, ऋषि कांत आदि लोग मौजूद थे।