गाजीपुर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयन्ती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयन्ती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत

The surgical news
नन्दगंज।पं दीनदयाल उपाध्याय के जयंती अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत” सप्ताह के आज पांचवें दिन गाजीपुर सदर विधानसभा के सदर पश्चिमी,नन्दगंज,करंडा तथा गाजीपुर नगर मंडल मे प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने सहेड़ी, नन्दगंज, बड़सरा एवं विशेश्वरगंज टैक्सी स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय पर उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को अलग अलग सम्बोधित करते हुए कहा की संवाद एवं कार्यक्रम के माध्यम से संगठन का जनता से समनव्यय स्थापित होता है।और संगठन मजबूत बनता है।उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता मे रहते हुए भी जनता के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार संपर्क और समनव्यय बना कर जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार के योजनाओं का लाभ एवं जानकारी देने का कार्य करती रही है।
उन्होंने कहा की किसानों के सम्मान और आर्थिक उत्थान के लिए सरकार ने मजबूत कदम उठाकर बिचौलियों को झटका देने का काम किया है लेकिन विपक्ष भ्रम फैलाकर किसानों की हितैषी बनना चाहती है। श्रीमती मीना चौबे ने कहा की देश विकास के जिस स्वरूप की इतने जल्दी परिकल्पना नहीं कर सकता उस विकास लक्ष्य को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की सरकार ने संभव किया है।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा की राष्ट् गौरव के प्रति सम्मान, समृद्धि एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे चल रहे नवनिर्माण मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का अतुलनीय सहयोग एवं योगदान है।

नन्दगंज के प्रवास बैठक मे युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी महामनिषियों पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीपप्रज्वल्लित कर वंदेमातरम गायन से हुआ।

मंडल सदर पश्चिमी की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, नन्दगंज मे विनीत शर्मा, करंडा मे पवन कुमार पांडेय ,भाजपा नेता वृजेश मिश्रा नगर मंडल मे अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह,प्रोफेसर शोभनाथ यादव, विनोद अग्रवाल,रामनरेश कुशवाहा, अच्छेलाल गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,अमरेश गुप्ता,रासबिहारी राय,अजीत सिंह,रविन्द्र श्रीवास्तव,अमरनाथ दूबे,अरविन्द कश्यप,अनिल जायसवाल, पारस बिंद,दिनेश सिंह,मुरली कुशवाहा,राम जी बलवंत, मोहन जायसवाल,मुकेश सिंह, जगदीश सिंह सहित अन्य सभी मंडल पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, प्रभारी उपस्थित रहे।
संचालन दीपक सिंह,जगदीश चौहान, शशिकान्त गिरी एवं हेमंत त्रिपाठी ने किया।

द सर्जिकल न्यूज़ डेस्क

ख़बरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें- thesurgicalnews@gmail.com
Back to top button

Copyright || The Surgical News

%d bloggers like this: