
जमानिया (संदीप गुप्ता): कोतवाली में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह और राजकीय महिला विद्यालय के प्रधानाचार्य सरिता जायसवाल ने महिला हेल्पडेस्क का उदघाटन शुक्रवार को किया और मिशन शक्ति के बारे में सभी को बताया गया।
इस दौरान प्रधानाचार्य सरिता जायसवाल कहा कि वैदिक काल से ही महिलाएं सशक्त थीं। आज भी हैं लेकिन बीच के दौर में परिस्थितियां बदलने से आत्मविश्वास दब गया है।
उन्होंने कहा कि महिलाएं बॉर्डर पर राइफल चलाने से लेकर अंतरिक्ष में अनुसंधान तक के लिए जा रही हैं। महिलाओं का नेतृत्व पूरे विश्व ने देखा है। विश्वास के साथ आप आगे बढे़ं, पूरा जहां आप का है।
कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही सेवाओं 1090, 181, 102 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसके बाद तहसील परिसर से उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने हरी झंडी दिखा कर झांकी को रवाना किया।
झांकी तहसील मुख्यालय से होते हुए विकास खंड तिराहा और फिर बाल विकास विभाग भैदपुर पहुंचा। इस अवसर पर उपनिरिक्षक मंशा राम गुप्ता‚ उपनिरिक्षक संतोष कुमार‚ उपनिरिक्षक मंजर अब्बास आदि मौजूद रहे।
You must be logged in to post a comment.