
गाजीपुर: करंडा थाना क्षेत्र में गोली चलने की घटना सामने आई है। क्षेत्र के उधरनपुर में एक युवक ने एक महिला को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले नितेश राजभर (22) पड़ोस की सुमन को आज कहासुनी के बाद तमंचे से गोली मार दी। वारदात के बाद नितेश ने खुद को भी गोली मार लिया। दोनों को गंभीर हालत में वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।