
गाज़ीपुर: गांव का विधायक है एक-एक मतदाता, गांव का प्रधान है मुख्यमंत्री और पंचायत सदस्य हैं मंत्रिपरिषद के सदस्य। ऐसा कहना है पूर्व न्यायाधीश एवं भारत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र भूषण पाण्डेय का।
श्री पाण्डेय एक जून से जयप्रकाश नारायण के गृह ग्राम सिताबदियारा बलिया से अन्न-जल संकल्प यात्रा लेकर गांव-गांव भ्रमण कर रहे हैं।
इसी क्रम में बिरनो थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव हनुमान मंदिर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व न्यायाधीश चन्द्र भूषण पाण्डेय ने कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 243 के अनुसार ग्राम पंचायत स्वायत्तशासी संस्थान है संविधान के अनुसूची 11 में 29 विभागों का दायित्व ग्राम पंचायत को दिया गया है ताकि गांव संबंधी सभी व्यवस्थाएं गांव वाले स्वयं चलाएं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस प्रकार संविधान से केंद्र सरकार का संचालन होता है उसे 97 विभाग दिए गए हैं उसी संविधान द्वारा 66 विभागों को लेकर प्रदेश सरकार अपना संचालन करती है। उसी संविधान ने 29 विभागों के साथ गांव सरकार को स्वायत्तशासी संस्था के रूप में प्रतिस्थापित किया है किंतु केंद्र और प्रदेश सरकार नहीं चाहती कि गांव सरकार लागू हो।
श्री पाण्डेय के आह्वान पर लोगों ने अपने अंजुली में अन्न और जल लेकर संकल्प लिया कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गांव सरकार स्थापित नहीं कराते हैं तो हम उन्हें 2024 में वोट नहीं देंगे। यदि संविधान में उनका विश्वास है तो तत्काल गांव सरकार लागू कराएं।
शुरू में कुछ लोगों को हिचकिचाहट हुई संकल्प लेने में किंतु पूरी बात जानने के बाद उपस्थित जनसमूह ने उद्घोष करते हुए अन्न जल संकल्प अभियान में भाग लिया।
सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज फहराकर जन गण मन गण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शंख और घंटा बजाकर कार्यक्रम की शुरुआत जन जागरण के साथ की गई।
समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य जल संकल्पा यात्रा के संयोजक ब्रज भूषण दुबे ने कहा कि देश संविधान से चलेगा और मोदी है तो मुमकिन है कि वह इसे अति शीघ्र लागू करेंगे। गांव के लोग संपूर्ण रूप से सक्षम है कि वे अपनी सरकार चला लेंगे।
उक्त अवसर पर राम दरश यादव, गुड्डू यादव, जनार्दन अशोक यादव पूर्व प्रधान, गोरख यादव ,आकाश राम, अवनीश, राम शीष यादव, अवधेश राम, राम शब्द,रणजीत आदि लोगों ने संबोधित किया।
संचालन ब्रज भूषण दुबे एवं सामाजिक कार्यकर्ता बंसराज यादव ने आगत अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मरदह विकासखंड के बौरी गांव में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व न्यायाधीश व नैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र भूषण पाण्डेय ने लोगों को अन्न-जल के साथ संकल्प दिलवाया और लोगों ने गांव सरकार बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
उक्त अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य केशरी मिश्रा, पूर्व प्रधान बीरबल चौहान, विनोद यादव, ओम जी मिश्रा, शिवम उपाध्याय, शोभनाथ यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment.