
भांवरकोल: थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में बुधवार की भोर में छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि गांव निवासी मुनींद्र राय का बड़ा पुत्र प़शांन्त कुमार राय( 42 ) बर्ष रात्रि में बिजली नहीं रहने से छत पर सोया था। भोर में लगभग 3 बजे लघुशंका करने छत के किनारे पहुंचा जहां वह असंतुलित होकर छत के नीचे गिर गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
प्रशांत दो भाईयों में बडा़ था। वह घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी का कार्य करता था। उसकी दो पुत्रियां शिवांसी 5 बर्ष एवं शिवांगी 3 बर्ष की है। घटना से पत्नी सुधा एवं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।