
बाराचवर(यशवन्त सिंह): पूर्वांचल के विकास पुरुष पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाये जाने पर बाराचवर प्रथम मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाराचवर कोल डिपो पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कर बधाई देते हुए खुशियाँ मनाया।
इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष प०श्यामराज तिवारी ने कहा कि सुबह-सुबह जैसे ही खबर मिली कि हमारे जिले के शान पूर्व रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा जी को जम्मू-काश्मीर का उप राज्यपाल बनाया गया है, पूरा जनपद ख़ुशियों से झूम उठा।
जहाँ एक दिन पहले अयोध्या में प्रधानमंत्री जी ने श्रीराम मन्दिर बनाने के लिए भूमि पूजन किया वही दूसरे दिन सुबह मनोज सिन्हा को उप राज्यपाल बनाये जाने की खबर सुनकर खुशियां दो गुनी हो गयी। मनोज सिन्हा को उप राज्यपाल बनाये जाने से गाजीपुर जिले का सम्मान और बढ़ गया है। हम सभी जनपद वासी लम्बे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मनोज सिन्हा ने जनपद में विकास की गंगा बहाने का काम किया उसी प्रकार से जम्मू-कश्मीर में भी अपनी छाप छोड़ेंगे और वहाँ पर भी स्थिरता लाकर विकास के पथ को आगे बढ़ाने का काम करेंगे । मनोज सिन्हा की साफ सुथरी छवि को देखते हुए मोदी सरकार द्वारा दी गयी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से पूरा जनपद आज गर्वान्वित महशूस कर रहा है।
वरिष्ठ भा ज पा नेता बृजेन्द्र सिंह ने इस खुशी के दौरान भा ज पा कार्यकर्ताओ को साफा बाधा और मिठाई भी खिलाया।इस दौरान कृष्णानन्द राय बीरेन्द्र राय,पूर्व मण्डल महामंत्री शिवजी सिंह डा०गिरिजाशंकर पाण्डेय रमेश सिंह मनोज राजभर विजयनारायन शर्मा घुरन सिंह गोपाल पाण्डेय ओमप्रकाश राय मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
उधर बाराचवर द्वितीय मण्डल के द्वारा ताजपुर रेलवे स्टेशन परिसर मे भी कार्यकत्ताओं पदाधिकारियों ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशियो का इजहार किया।
इस दौरान पूर्व मण्डल अध्यक्ष सम्पूर्णानन्द उपाध्याय नथुनी सिंह टुनटुन सिंह देवा सिंह सुनील गुप्ता अनिल गुप्ता मोनू गुप्ता विरेन्द्र जी शंकज सिंह मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशबाहा, नंदलाल गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, अजय कुमार सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।
You must be logged in to post a comment.