
- बाराचवर ब्लॉक में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान सफलता पूर्वक संपन्न
- कार्य कर्ता ही कांग्रेस की सफलता का प्रतिक-सुनील राम
- संगठन सृजन अभियान होगा कांग्रेस के लिए नीव की ईंट-डॉ जनक कुशवाहा
बाराचवर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी गाजीपुर के तत्वाधान में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान का आयोजन बाराचवर ब्लॉक में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से संगठन सृजन अभियान का फार्म भरवाया गया। कार्यकर्ता नए उत्साह पूर्वक फार्म भरते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस की सफलता का प्रतीक है।
कार्यकर्ता के बिना संगठन की कल्पना नहीं की जा सकती पूरे जनपद में कांग्रेस के प्रति लोगों की सहानुभूति तेजी से बढ़ रही है विशेषकर नौजवान कांग्रेस से जुड़कर प्रदेश में बदलाव लाने के लिए उत्सुक है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा मोहम्मदाबाद के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि “संगठन सृजन अभियान कांग्रेस के लिए नीव की ईट है” सृजन अभियान के द्वारा समर्पित कार्यकर्ताओं को नेतृत्व देकर कांग्रेस ने सभी वर्गों को समाहित करने का जीता जागता उदाहरण पेश कर रही है जो लोकतंत्र की खूबसूरती है कुछ दल लोकतंत्र का उपहास उड़ाते हुए लोकतंत्र को खत्म करने का खड़यंत्र कर रहे हैं जबकि कांग्रेस अपने संगठन में भी लोकतंत्र स्थापित करके एक उदाहरण प्रस्तुत करने का प्रयास कर रही है।
इस संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव माननीय रवि कांत राय जी, जहुराबाद विधानसभा के प्रभारी अनुज राय ,ब्लॉक प्रभारी झुन्ना शर्मा, सतीश उपाध्याय, जफरुल्लाह अंसारी,राजेंद्र सिंह यादव, आनंद शंकर सिंह, गयासुद्दीन अंसारी, जय प्रकाश सिंह कुशवाहा, विजय बहादुर राम, चंद्रिका सिंह, आनंद राय ,झुन्ना शर्मा, कालिका कुशवाहा ,अजय दुबे ,ओमप्रकाश राजभर , मोहन चौहान , जेबुन्निसा ,दिग्विजय गुप्ता,जलालुदीन आदि लोग उपस्थित थे।
You must be logged in to post a comment.