
जमानिया (संदीप गुप्ता): कोतवाली क्षेत्र क ताजपुर मांझा गांव स्थित गंगा नदी में शनिवार कि शाम करीब 4 बजे एक बालक डुब गया। जिसको खोजने में पुलिस सहित आस पास के लिए लगे थे जिसके बाद बहुत प्रयास के बाद लाश बरामद हुई।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव निवासी छोटू यादव (15) पुत्र पारस यादव शाम के समय गंगा नदी में नहाने गया था और अचानक तेज बहाव में चला गया। जिससे वह डूब गया।
आस पास के लोगों घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि छोटू कक्षा 10 वीं का छात्र है। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस आस पास के लोगों की सहायता से खोजबीन में जुट रही।
इस संबंध में चौकी प्रभारी राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली है कि ताजपुर मांझा गांव का रहने वाला छोटू यादव नदी में नहाने गया था और डूब गया।