
सेवराई (मारूफ खान): पुलिस कप्तान के निर्देश पर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कई वाहनों का चालान करते हुए जुर्माना वसूला गया।
पुलिस कप्तान डॉ राम बदन सिंह के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर थाना क्षेत्र में वाहनों एवं संदिग्धों का चेकिंग अभियान चलाया गया। सेवराई चौकी इंचार्ज अशोल कुमार तिवारी ने हमराहियों के साथ भदौरा नहर के पास वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस के इस चेकिंग अभियान को देख वाहन चालकों में हड़कंप की स्तिथि बनी रही। इस संबंध में चौकी इंचार्ज अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि इस अभियान में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की कागज ,हेलमेट एवं अन्य कागजातों की जांच की गई है। जिसमे पूर्ण न पाए जाने पर 10 वाहनों का चालान किया गया है।