
भांवरकोल: Ghazipur News Today पशुपतिनाथ राय इंटर कालेज शेरपुर कला में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती शनिवार को बाल दिवस के रूप में मनाई गयी।
मुख्य अतिथि सचितानंद राय व प्रबन्धक अजयशंकर राय ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद स्टॉफ व छात्रों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मुख्यअतिथि श्री राय नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही देश की सेवा के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें: गाजीपुर की कई स्थानीय मीडिया ने एसपी ओमवीर की गलत फोटो छाप दी, जानिए नये एसपी के बारे में
उन्होंने कहा कि पं0 नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे. उन्हें देश की बागडोर उस समय मिली जब भारत के दो टुकड़े हुए भारत दो टुकड़ों में बंट गया जिसका दूसरा हिस्सा पाकिस्तान बना. पं0 नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे.
वह अपनी जेब में गुलाब का फूल रखते थे. पं नेहरू को बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे. पं0 जवाहर लाल नेहरू ने आजादी में भी योगदान दिया और कई बार जेल गये. उन्होंने अपनी किताब भारत एक खोज में भारत की विभिन्न विषयों पर चर्चा की है.
इस मौके पर पशुपतिनाथ राय इंटर कालेज में विभिन्न प्रकार के खेल जैसे ऊची कूद ,लम्बी कूद, कबड्डी ,बालीबाल, रस्साखिंच, जिलेबी दौड़, चम्मच दौड़ कई प्रकार के खेल का आयोजन हुआ। जिसमे सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
यह भी पढ़ें: लोक अदालत में जज साहब ने खुद चुकाया बुजुर्ग का कर्ज
कार्यक्रम के अंत मे छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन रविशंकर प्रसाद ने किया।
पशुपतिनाथ राय इंटर कालेज में इस मौके पर आयुष राय ,अनूप यादव ,सुशील राय, चंदन उपाध्याय, ज्योति राय, वृजेश राय, राहुल राय , हर्षित राय, प्रमोद राय विभा राय अमृता राय आदि मौजूद रहे।
You must be logged in to post a comment.