गाजीपुरताजातरीन

नारी शक्ति मिशन एवं महिला हेल्प डेस्क का गहमर थाने में जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया

सेवराई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी शक्ति मिशन कार्यक्रम को गति देने हेतु आदर्श कोतवाली गहमर में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। जिसमें गांव की महिलाओं सहित इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने विधिवत फीता काटकर महिला हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया।अपने उद्बोधन में गहमर प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की महिला हेल्पडेस्क, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन इत्यादि पर विस्तार से प्रकाश डाला।

साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं युवतियों के साथ किसी भी तरह की घटना होती है तो वह निडर एवं निसंकोच पुलिस से इसकी शिकायत कर सकती हैं और उनकी इस शिकायत पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगी। साथ ही शिकायत करने वाली महिला या लड़की का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।

उन्होंने यह भी चेताया कि फर्जी सूचना कृपया ना दें अगर इस तरह का भी कोई कृत्य करता है तो उसके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी।

सब को संबोधित करते हुए विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जागरूकता बहुत जरूरी है। एक लड़की माता पिता दोनों के कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर सकती है।इसलिए महिला को जागरूक एवं शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री  बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान के लिए तमाम कार्यक्रम चला रहे हैं।

इसी क्रम में आज पूरे प्रदेश में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन  मील का पत्थर साबित होगा। उक्त अवसर पर कोतवाल के अलावा सभी उप निरीक्षक, कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल उपस्थित रहे।

द सर्जिकल न्यूज़ डेस्क

ख़बरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें- thesurgicalnews@gmail.com
Back to top button

Copyright || The Surgical News

%d bloggers like this: