
सेवराई (मारूफ खान): एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया ने सोमवार को देवल व पचौरी में धान क्रय केंद्रों सहित राईस मिलों का निरीक्षण किया।
देवल में स्थित साधन सहकारी समिति पर केंद्र प्रभारी संतोष कुमार सिंह से जानकारी ली। केंद्र प्रभारी ने बताया कि देवल प्रथम पर 125 किसानों से 10283 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। 9700 क्विंटल धान का प्रेषण मिलों को किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: बसुका में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
उक्त केंद्र पर 583 क्विंटल धान अवशेष है। देवल के द्वितीय केंद्र पर 98 किसानों से 8394 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। 7500 क्विंटल धान का प्रेषण मिलों को कर दिया गया है। केंद्र पर 894 क्विंटल धान अवशेष है।
देवल के दोनों धान क्रय केंद्रों पर अधिकतर बड़े किसान ही धान विक्रय कर रहे हैं। इस पर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि छोटे व मझौले किसानों को प्राथमिकता देते हुए शासन के मंशानुसार धान क्रय किया जाए।
साधन सहकारी समिति पचौरी प्रथम पर 119 किसानों से 9794 क्विंटल धान की खरीद हुई है। 7550 क्विंटल धान का प्रेषण राईस मिलों को किया गया है। केंद्र पर 2244 क्विंटल धान अवशेष है।
क्रय केंद्र पचौरी द्वितीय पर 101 किसानों से 8704.20 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। 7760 क्विंटल धान का प्रेषण मिलों को किया जा चुका है। केंद्र पर 944.20 क्विंटल धान अवशेष है।
यह भी पढ़ें: Ghazipur News: वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों के लिए जरूरी सूचना
यहां केंद्र पर खरीदे गए धान को खुले में रखा जा रहा है। जिसपर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी संतोष कुमार सिंह को निर्देश दिया कि खरीदे गए धान को ढकने के लिए तत्काल तिरपाल की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
बकसड़ा स्थित राईस मिल के निरीक्षण के दौरान प्रोपराइटर सच्चिदानंद उपाध्याय द्वारा अवगत कराया गया कि जमानियां व सेवराई के डिपो में चावल के उतार का कार्य नियमित नहीं हो रहा है। जिससे मिल की पूरी कुटाई क्षमता का उपयोग नहीं हो पा रहा है। गहमर गोदाम में अब तक सीएमआर चावल के उतार का कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया गया।
द सर्जिकल न्यूज़ की विडियोज देखने के लिए क्लिक करें