
गाज़ीपुर (द सर्जिकल न्यूज़ डेस्क): गाज़ीपुर जनपद में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सूपड़ा साफ हो गया था। जिसके बाद भाजपाइयों को ‘नाथ’ की जरूरत थी। भाजपा के कार्यकर्ताओं का काम कैसे होता।
यह बात दीगर है कि सत्ता एकबार फिर भाजपा के पास और मुख्यमंत्री एक बार फिर योगी आदित्यनाथ ही बने। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को फिक्र तो थी ही कि उनका यहां है कौन?
बिना किसी जनप्रतिनिधि के सब अनाथ ही थे। लेकिन विशाल सिंह चंचल के एक बार फिर से एमएलसी बनने के बाद भाजपाइयों की सांस में सांस आ गई।
बता दें कि विशाल सिंह चंचल विधान परिषद द्विवार्षिक (एमएलसी) चुनाव की मतगणना गाज़ीपुर के विकास भवन में सम्पन्न हुई। परिणाम विशाल सिंह चंचल के पक्ष में रहा और उन्हें 2422 वोट मिले। व्वहीँ उनके प्रतिद्वंद्वी मदन को 632 वोट मिले जबकि 43 वोट अवैध पड़े थे।
इस चुनाव में विशाल सिंह चंचल के एमएलसी बनने के बाद भाजपाइयों के नाथ सिर्फ विशाल सिंह चंचल ही है।