
सेवराई: गहमर थाना की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिहार में वध हेतु ले जाए जा रहे 1 राशि गाय एवं 6 राशि बछड़ा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध गौ तस्करी के विरुद्ध जनपद पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक गहमर पवन कुमार उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में बारा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार तिवारी मय हमराही पुलिस बल के साथ बिहार बॉर्डर कर्मनाशा पुल के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे।
तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि वध के लिए कुछ गो तस्कर तस्करी हेतु गोवंश के साथ बिहार जाने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर बिना समय गंवाए पुलिस ने भतौरा रविदास मंदिर के पास से घेराबंदी कर 1 राशि गाय एवं 6 राशि बछड़ा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम रफी नट पुत्र रामवचन नट, राहुल नट पुत्र मुख्तार नट निवासी ग्राम कोचाडी थाना राजपुर जनपद बक्सर बिहार बताया।
यह भी पढ़ें: गाजीपुर की कई स्थानीय मीडिया ने एसपी ओमवीर की गलत फोटो छाप दी, जानिए नये एसपी के बारे में
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गहमर पवन उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दो गोतस्करों को एक राशि गाय एवं छ:राशि बछड़ा के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध मु0 अ0 स0 300/22 धारा 3/5 a/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली इस टीम में प्रभारी निरीक्षक गहमर पवन उपाध्याय, उ0 नि0 मनोज कुमार तिवारी, हे0का0 महादेव गुप्ता, का0 विपुल पाठक, रत्नेश सिंह, विवेक त्रिपाठी शामिल रहे।