ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल, रविवार 11 अक्टूबर 2020 से शनिवार 17 अक्टूबर 2020 तक

मेष राशि: यह सप्ताह कुछ निराशा लेकर आ रहा है मेष राशि वालो को, बुरे समय में समझदारी से काम लेना ही श्रेयस्कर होगा। अपने मान-सम्मान की चिन्ता इस सप्ताह अवश्य करें क्योंकि शत्रु आपको नीचा दिखाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। किसी भी कार्य में लापरवारही व जल्दबाजी से बचें, पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है।

वृष राशि: वृष राशि वालो को सप्ताह के प्रारम्भ में धन-लाभ एवं सफलता आपका इंतजार कर रहे हैं, कर्म करते जाएं, भाग्य आप पर मेहरबान है। सप्ताह के अंतिम 3 दिन अनावश्यक वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। कोई व्यक्ति बिना बात के आपके ऊपर आरोप लगा सकता है। सप्ताह अंत में विशेष सतर्कतापूर्वक कार्य करें।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालो को यह पूरा सप्ताह आपके लिए मंगलमय है। ग्रह-गोचर सप्ताह के प्रारम्भ में आपको सही निर्णय की प्रेरणा दे रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि के प्रबल योग हैं, धन प्राप्ति एवं मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पराक्रम के बल पर किया गया कार्य एवं किसी की सलाह से किया गया कार्य आपको आशातीत सफलता अवश्य प्रदान करेगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वालो को इस सप्ताह का प्रारम्भ समय चिन्ता के साथ होगा, प्रारम्भिक दो दिन खर्च की अधिकता रहेगी, शत्रु प्रबल रहेंगे, इसलिए अपने महत्वपूर्ण कार्यों को सप्ताह मध्य में ही करें तो लाभ मिलेगा। सप्ताह के प्रारम्भ के दो दिन को छोड़कर पूरा सप्ताह मंगलमय है। योजनाएं फलीभूत होंगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वालो के लिए इस सप्ताह लाभ आपका इंतजार कर रहा है, पुरानी योजनाएं सप्ताह प्रारम्भ में आपको शुभ फल देने के लिए तत्पर हैं। सप्ताह मध्य में खर्च की अधिकता रहेगी। किसी दूसरे के कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें अन्यथा हानि हो सकती है। सप्ताह का अंत सुखद व्यतीत होगा, मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि: सप्ताह का प्रारंभ समय अनुकूलता के साथ होगा। मन में जो भय बना हुआ था, वह कम होगा। सहयोगी से सहानुभूति प्राप्‍त होगी जो आपको सहारा देगी। सप्ताह मध्य में कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी, किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा। सप्ताह के अंतिम 3 दिनों में थोड़ी सावधानी बरतें, वाद-विवाद में न उलझें तथा वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अनावश्यक खर्च बना रहेगा।

तुला राशि: पूरे सप्ताह शुभ घटनाओं का सृजन होगा। सप्ताह प्रारंभ में ग्रह-गोचर आपके अनुकूल हैं, मां लक्ष्मी का साथ आपको मिलेगा। भाग्य का भरपूर सहयोग इस सप्ताह आपको मिलने वाला है। सोचे हुए सभी कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। मित्रों के सहयोग एवं नए विचारों पर कार्य करने से अवश्य लाभ मिलेगा। लाभ का अनुपात अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि: सप्ताह प्रारम्भ में सावधानी अपेक्षित है, वाहन धीरे चलाएं। आपका कोई प्रिय व्‍यक्ति ही आपको धोखा दे सकता है सावधान रहें। शेष सप्ताह भाग्य का साथ रहेगा, आपके कर्म के अनुपात में भाग्योदय के अवसर आपको लाभ प्रदान करेंगे। सप्ताह के आखिरी दिन में आपको कोई उपहार, शुभ सूचना एवं धन लाभ प्राप्त होगा।

धनु राशि: इस सप्ताह जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के नूतन अवसरों का सृजन होगा। सप्ताह मध्य कुछ चिन्ताएं हो सकती हैं। सप्ताह मध्य में थोड़ी सी सावधानी, कष्ट एवं बाधाओं से आपकी रक्षा करेगी। सप्ताह का अंत सुखद होगा। कर्मक्षेत्र में वृद्धि के साथ शत्रु पक्ष निर्बल होगा और उन्नति का मार्ग प्रशस्‍त होगा।

मकर राशि: आप काफी समय से अपनी कार्य सिद्धि का इंतजार कर रहे हैं, यह सप्ताह आपकी मनोकामना पूरी करेगा, सप्ताह का प्रारम्भ विशेष सफलता से होगा। सप्ताह मध्य सामान्य रहेगा एवं सप्ताह के अंत में किसी व्यक्ति द्वारा आपके प्रिय का अपमानजनक व्यवहार आपके मन को दुःखी कर सकता है।

कुम्भ राशि: यह सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मंगलकारी और शुभ फलदायक है। सप्ताह प्रारम्भ में आमोद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। उत्सव समारोह में भाग लेंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह मध्य में कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं सप्ताह अन्त में महत्वपूर्ण यात्राओं का अवसर प्राप्त होगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे।

मीन राशि: यह सप्ताह मिले-जुले फल प्रदान करने वाला है। जहां लाभ होगा, वहीं हानि की भी आशंका है। सप्ताह के प्रारंभ में पिछले कार्य पूरे होंगे। शत्रुओं के षडयंत्र विफल होने लगेंगे, नियमित आय से धन लाभ होगा। दुर्घटना का भय है, अतः यात्रा स्थगित करें। सप्ताह अन्त में किसी पर निर्भर होकर कार्य न करें वरना हानि ही हाथ लगेगी।

किसी भी प्रकार की ज्योतिष सम्बंधित समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया  शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) से सीधे संपर्क करें- 9131735636

द सर्जिकल न्यूज़ डेस्क

ख़बरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें- thesurgicalnews@gmail.com
Back to top button

Copyright || The Surgical News

%d bloggers like this: