ज्योतिष

आज का राशिफल 06 नवंबर 2020

मेष राशिः    आज सपरिवार भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। हर्षोल्लास से समय बीतेगा। शुभ कार्यों में शामिल होने के अवसर बनेंगे। दिन उत्तम फलकारक। वाणी व्यवहार मधुर होंगे।

वृष राशिः   आज  चहुंओर सफलता के संकेत हैं। आर्थिक मजबूती और प्रभावशीलता कार्यों में सहायक होगी। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। आगामी कुछ दिन व्यक्तिगत प्रयासों को बल देने वाले।

मिथुन राशिः   आज यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है। शुभ कार्यों में बजट से अधिक खर्च कर सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आडंबर करने वालों से दूरी रखें। दिन सामान्य शुभ।

कर्क राशिः   आज  आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हुई रहेंगी। अच्छे लाभ के साथ संग्रह पर जोर दें। बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन से धन और यश दोनों प्राप्त कर सकते हैं। दिन हितकारक।

सिंह राशिः   आज महत्वपूर्ण मामलों में सक्रियता दिखाने का समय है। उन्नति के अवसर बने रहेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। पेशेवरता पर जोर दें। दिन श्रेष्ठ फलकारक। बड़ों की सुनें।

कन्या राशिः।   आज  भाग्य की बुलंदी का लाभ उठाएं। चहुंओर सफलता के संकेत हैं। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। भेंटवार्ताओं में प्रभावी रहेंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। दिन श्रेष्ठ।

तुला राशिः   आज  अधिक सोच विचार की अपेक्षा सहजता से कार्य करते रहें। अपनों का सहयोग बना रहेगा। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। सेहत पर ध्यान दें। कम बोलें। दिन सामान्य।

वृश्चिक राशिः।  आज  निजी मामलों में शुभता का संचार बना रहेगा। दाम्पत्य में मधुरता बढ़ेगी। स्थायी मामले बनेंगे। जीत का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। सबका साथ मनोबल बढ़ाएगा। निसंकोच आगे बढ़ें।

धनु राशिः   आज  जोखिम लेने से पहले क्षमताओं का उचित मूल्यांकन कर लें। विवादों से दूर रहें। पद प्रतिष्ठा के प्रति संवेदनशील रहें। सेहत पर ध्यान दें। पेशेवर अच्छा करते रहेंगे।

मकर राशिः   आज प्रेम में शुभता का संचार रहेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। सपरिवार भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पर जोर देंगे। संतान अच्छा करेगी। सहकारिता का महत्व समझें।

कुंभ राशिः    आज घर परिवार में त्याग और सामनजस्य का बड़ा महत्व है। अकारण असहजता बनी रह सकती है। बड़ों की सुनें। स्वार्थ एवं पूर्वाग्रह से बचें। दिन सामान्य फलकारक। सफेदपोश ठगों से बचें।

मीन राशिः    आज  शुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष हितकर रहेगा। आलस्य से बचें। संपर्कों पर जोर दें। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी। दिन हित संवर्धक। अनुकूलता का लाभ उठाएं।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया  शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636

द सर्जिकल न्यूज़ डेस्क

ख़बरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें- thesurgicalnews@gmail.com
Back to top button

Copyright || The Surgical News

%d bloggers like this: