आज का राशिफल – मंगलवार 06 अक्टूबर 2020

मेष राशि: रिश्ते और लाभ के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर है। धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहें। किसी को धन उधार ना दें। बड़े भाई-बहनों से संबंध अच्छा रखें। इंफेक्शन की समस्या हो तो ध्यान रखें।
वृष राशि: दिन ठीक है। आगे बढ़ें, मेहनत से काम करें। अपने राज किसी से साझा ना करें. सोच समझकर व्यवहार करें, परेशानी के योग हैं। दूध या दूध से बनी चीज का दान जरूर करें।
मिथुन राशि: भाग्यपक्ष कमजोर है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। छोटे से छोटे काम के लिए आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।मेहनत और विवेक के साथ अपना काम करते रहें। किसी के बहकावे में ना आएं। महंगी चीज या किसी को उधार देते वक्त सतर्क रहें। अरहर की दाल का दान अवश्य करें।
कर्क राशि: आज दिन अच्छा है। जमकर मेहनत करें। आपके द्वारा किए गए कार्यों का अच्छा परिणाम मिलेगा। छोटे भाई-बहनों से नाराजगी ना हो। ख्याल रखें। गुड़ या गुड़ से बनी चीजें लोगों को दान करें।
सिंह राशि: आज समय थोड़ा कमजोर है। आप थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। किसी मित्र के कारण दुख हो सकता है। पेट, कमर और फेफड़ों की समस्याओं का ख्याल रखें. उड़द की दाल का दान जरूर करें।
कन्या राशि: आज सिर,आंख,गले, पेट की दिक्कत होने पर परहेज करें। धन खर्च होने के योग हैं, ध्यान रखें। लाल मसूर की दाल का दान जरूर करें।
तुला राशि: आज जल्दबाजी में लिए गए फैसले के कारण आप परेशान होंगे। सेहत सही रहेगा, सुधार होता रहेगा। वाहन चलाते वक्त और आग से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें।ऊं रुद्राय नम: का जाप करें।
वृश्चिक राशि: आज दिन बहुत अच्छा नहीं है। भाग्यपक्ष कमजोर है।कठिन मेहनत करने की जरूरत है. हर कार्य धैर्य से करें। प्रतिष्ठा का ख्याल रखें। पिताजी को प्रणाम करें और जल दें, आशीर्वाद लें। पक्षियों को मीठी रोटी देकर दिन की शुरुआत करें।
धनु राशि: आज मांगलिक कार्यों में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। मदद मिलने में परेशानी आएगी। मित्रों का ध्यान रखें। पुरुष-स्त्री आपस में मर्यादित व्यवहार करें। 6 साल से छोटी कन्या को भोजन जरूर दें।
मकर राशि: आज भाग्यपक्ष थोड़ा कमजोर दिख रहा है। गलत निर्णय ले सकते हैं। वाणीदोष के कारण नुकसान हो सकता है। गले और संक्रमण से परेशान लोग ख्याल रखें। चावल का दान अवश्य करें।
कुंभ राशि: आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा कमजोर है। किसी को ना उधार दें ना किसी से उधार लें। मंगल कार्य को टालने की कोशिश करें। शत्रु मुखर हैं, सावधान और सतर्क रहे। उदासी और आलस्य से बचकर रहना होगा। दूध का दान अवश्य कर दें।
मीन राशि: आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। धन की कमी परेशान कर सकती है। भाग्यपक्ष ठीक होने के कारण दिन आराम से गुजर जाएगा। धन संभालकर रखें।शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। मन को मजबूत रखें, पेट का ख्याल रखें ।सूर्य को जल दें, गायत्री मंत्र का जाप करें।
किसी भी प्रकार की ज्योतिष सम्बंधित समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) से सीधे संपर्क करें – 9131735636