झारखंड

रांची के बुढ़मू थाने में तैनात पुलिस जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर किया आत्महत्या

रांची : रांची के बुढ़मू थाने में तैनात पुलिस जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बुढमू थाने में संतरी के पथ में पदस्थापित देवेश प्रसाद ने खुद को अपने इंसास राइफल से गर्दन मे सटा कर गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 2018 बैच के सिपाही देवेश बुढ़मू थाने में ही पदस्थापित थे। थाना प्रभारी सिद्धेशवर महथा ने बताया कि रविवार सुबह चार बजे से उनकी डयूटी थी।

सुबह मार्निंग वॉक से लौटने के बाद अन्य साथियों ने देवेश की खोजबीन शुरू की। कुछ पता नहीं चलने पर छत में आकर देखा तो देवेश मृत पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर खलारी डीएसपी मनोज कुमार थाना पहुंचें और छानबीन में जुट गए। मृतक रातू थाना के हिसरी गांव का निवासी है। मृतक के बडे़ भाई नंद किशोर प्रसाद ने बताया कि 21 मई को उसकी शादी होने वाली थी। घर में जोर-शोर से शादी की तैयारियां चल रही है।

भाई ने यह भी बताया कि कल देवेश ने घर वालों से बातचीत भी की थी। उसने बताया था कि कल उसे घर जाना था। इधर, ग्रामीण एसपी भी बुढ़मू थाना पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। एफएसीएल की टीम रांची से आने के बाद शव को उतारा जाएगा।

द सर्जिकल न्यूज़ डेस्क

ख़बरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें- thesurgicalnews@gmail.com
Back to top button

Copyright || The Surgical News

%d bloggers like this: